Swaraj TV 24
Other

मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापेमारी, सभी वार्डो की ली गई तलाशी

ब्रेकिंग चंपारण :::

डीएम और एसपी के नेतृत्व में चला छापामारी अभियान, नहीं मिली कोई आपत्ति जनक सामान
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी सेंट्रल जेल में आज अहले सुबह छह बजे से जिला प्रशासन की अलग अलग टीम ने करीब दो घंटे तक छापेमारी की गई। इस दौरान जेल के सभी बैरक व वार्डो की तलाशी ली गई। लेकिन किसी तरह की आपत्ति जनक सामान नहीं मिले। यह छापेमारी अभियान जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी नवीन चन्द्र झा के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें प्रशासन की सात टीम शामिल थी।

जानकारी के अनुसार
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने जेल में बंदियों की तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया है। तलाशी अभियान सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जेल के विभिन्न वार्डों में चलाई गई। डीएम एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय कारा के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जेल अधीक्षक मोतिहारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रक्षित) पुलिस केंद्र मोतिहारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपराकोठी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शिव लिङ्ग का प्रकाट्य दिवस महाशिवरात्रि व्रत 1 मार्च मंगलवार को :- आचार्य अभिषेक

swarajtv24

फेनहारा प्रखंड के बूथ संख्या 48 पर जमादार की हुई पिटाई

swarajtv24

तन, मन व धन से समर्पण करने वाले होते हैं सही रोटेरियन : कृष्णा राजगढ़िया

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी