Swaraj TV 24
क्राइमजुर्म

सीवान में MP पुलिस के जवान की बीवी की हत्या, पति के सामने ही शूटर ने मारी गोली

स्वराज न्यूज। सीवान में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत शख्स की पत्नी के तौर पर हुई है। हत्या की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वो अपने पति के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी। घटना उसके घर से महज कुछ ही दूरी पर घटी है, जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गई है वो अपने पति के साथ पटना से शिक्षक की परीक्षा देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया।

हत्या की ये घटना आंदर थाना क्षेत्र के मदिशाला पुर गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि महिला रिया देवी अपने पति सुधीर कुमार यादव के साथ पटना से शिक्षक की परीक्षा देकर अपने घर मदिशाला पुर लौट रही थी तभी अपराधियों ने महिला को मदिशाला पुर गांव के समीप ही गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। महिला मदिशाला पुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। यह घटना ठीक उसके घर से महज कुछ ही दूरी पर घटी है। महिला को स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां उसका पोस्टमार्टम हो रहा है।

Related posts

हत्या मामले में दो को आजीवन कारावास

swarajtv24

मोतिहारी के मधुबन में बदमाशों ने की युवक की निर्मम हत्या,सनसनी

swarajtv24

गया सिविल कोर्ट के बाहर चली गोली, एक घायल

swarajtv24

Leave a Comment