Swaraj TV 24
कार्यक्रमबेतिया

बेतिया :: जन सुराज पदयात्रा के 8 वें दिन पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ पहुंचे प्रशांत किशोर

– कहा रोजगार के अभाव में किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, ऐसा बिहार बनाना है

राजन द्विवेदी/मैनाटाड़ (पश्चिम चंपारण)।

जन सुराज पदयात्रा के आठवें दिन आज प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पश्चिम चंपारण जिले के धुआंटांड़ से चलकर मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे। इस दौरान वे और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 21 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। आज के दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई इसके बाद जन सुराज पदयात्रा भंगहा पंचायत के ताजपुर सिसवा गांव पहुंची। जहां महिलाओं ने गर्मजोशी से प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और स्थानीय लोगों के साथ प्रशांत किशोर ने भंगाहा बाजार में जन सुराज की सोच पर संवाद किया। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए प्रतापपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंची। वहीं आज हल्की बुंदा बांदी के बीच पदयात्रा का हुजूम इनरवा पंचायत पहुंचा। जहां प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में बताया और उनकी समस्याओं पर बात की। आगे जन सुराज पदयात्रा रामपुर गांव पहुंची जहां खासकर महिलाओं और युवाओं का जोश देखने लायक था। इसके बाद जन सुराज पदयात्रा का हुजूम लगभग 21 किमी से अधिक चल कर जन सुराज पदयात्री प्रशांत किशोर के साथ मैनाटांड प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल पहुंचे जहां पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया।

Related posts

मोतिहारी::जिले में टूरिज्म डेवलपमेंट की बहुत सारी संभावनाएं, लोगों को मिलेगा रोजगार: डीएम

swarajtv24

मोतिहारी::आजादी का अमृत महोत्सव पर भाजपाइयों ने किया तिरंगा मार्च

swarajtv24

शिवहर::मंडल कारा का डीएम ने किया निरीक्षण

swarajtv24

Leave a Comment