Swaraj TV 24
Patnaक्राइमजुर्म

पटना :: दो युवकों की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे में ठूंसा, भूंसे में छिपाई लाश

स्वराज ब्यूरो/पटना।  पटना से सटे मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के पुनपुन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या  कर दी गई है। घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। जहां दो युवकों का शव भूसा वाले घर से कटी अवस्था में बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि डुमरी गांव में एक मकान के भूसा वाले घर से दो युवकों का शव पुनपुन पुलिस ने बरामद किया है। दोनों शव को टूकड़ों में काटकर बोरा में भरकर उसे भूसा में छुपाया हुआ था। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने इस घटना के बाद एनएच 83 को जाम कर दिया है।मृतक दोनों युवक पुनपुन थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव का रहने वाला था। दोनों आज सुबह ही अपने घर से डुमरी गांव के लिए निकले थे। दोपहर में पुलिस ने दोनों के शव को डुमरी गांव से बरामद किया है।बताया जा कहा जा रहा है कि दोनों युवकों की हत्या जमीनी विवाद में हुई है। दोनों युवकों के शव डुमरी गांव निवासी पिंटू सिंह के घर से बरामद की गई है।दोनों युवकों के सिर, पैर और हाथ सब काट कर अलग-अलग किया हुआ था। शव कई टुकड़ों में बिखरे मिले हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिंटू सिंह के घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन में भी आग लगा दिया है। सूचना मिलने के बाद पुनपुन पुलिस पहुंच मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल गांव में स्थितित तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

Related posts

यूपी में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बिहार का चार बदमाश, तीन सिपाही भी हुए घायल

swarajtv24

मोतिहारी के कल्याणपुर में अज्ञात युवक का शव बरामद

swarajtv24

मोतिहारी जदयू महिला जिलाध्यक्ष के देवर का बोलेनो कार में मिला शव

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी