Swaraj TV 24
पंचायत चुनाव

निबि देवी बनी तेतरिया प्रखंड की मुखिया संघ अध्यक्ष

स्वराज न्यूज/तेतरिया/मोतिहारी। प्रखंड मुखिया संघ का गठन को लेकर मधुआहा वृत्त पंचायत सरकार भवन में नव निर्वाचित मुखिया की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से घेघवा पंचायत के मुखिया निबि देवी को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। वही उपाध्यक्ष पद पर मधुआहा मुखिया सिया सुंदरी देवी, कोषाअध्यक्ष तेतरिया मुखिया सुबोध कुमार गुप्ता, सचिव सेमराहा मुखिया सुरेंद्र राय, संयोजक गोपी सिंह बहुआरा मुखिया मीना देवी, महासचिव पुनास मुखिया प्रभावती देवी और प्रवक्ता के पद पर कोठिया पंचायत के मुखिया पूनम देवी को सर्वसम्मति से चयन किया गया।इस दौरान नवनिर्वाचित प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान- सम्मान और उनके अधिकार दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी ‌। उन्होंने सभी मुखिया को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए प्रखंड क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर मुखिया अजीत राय, सुरेंद्र राय, सुबोध कुमार गुप्ता, सिया सुंदरी देवी, पूनम देवी, प्रभावती देवी, मीना देवी ,डॉ मनोज कुमार, समाजसेवी पप्पू यादव, उपेंद्र सहनी ,पप्पू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

चुनाव की पूर्व संध्या पर बवाल के बाद एसपी ने छौड़ादानों जुआफर के मुखिया प्रत्याशी समेत दो को किया गिरफ्तार

swarajtv24

मोतिहारी में पंचायत चुनाव के आठवें चरण के लिए डायट परिसर में मतगणना शुरू

swarajtv24

सागर से रेखा देवी बनीं उपमुखिया व दीपक कुमार शर्मा बने उपसरपंच

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी