Swaraj TV 24
Motihari Newsधर्मबिहारमोतिहारी

उत्तम वर प्राप्ति हेतु कात्यायनी पूजन :- आचार्य अभिषेक

स्वराज न्यूज/चकिया। आश्विन शुक्ल पक्ष, षष्ठी, 20 अक्टूबर 2023 कात्यायनी माता पूजन व सायंकाल बिल्वाभिमन्त्रण।

मंत्र:- ॐ चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना | कात्यायनी शुभं दद्यात् देवी दानवघातिनी ||
सभी 12 राशियों के लिए शुभ विशेषकर मेष मिथुन और मकर राशि के लिए शुभ है |
आज का शुभ रंग:- सुनहरा चमकीला सूर्य की किरणों की तरह चमकीला रंग माता कात्यायनी को बेहद प्रिय है |
किस रंग के कपड़े पहने :- माता के भक्तों गुलाबी या पीले वस्त्र धारण करके पूजा में बैठे |
कौन सी मनोकामनाएं होती है पूरी :-
आज के दिन की पूजा से चार फल धर्म , अर्थ, काम और मोक्ष मिलते हैं| कुंवारी कन्याओं को सुंदर वर और घर प्राप्त होता है |
आज के दिन का महत्व:-
माता कात्यायनी कुंवारी कन्याओं पर अधिक मेहरबान होती है , ऐसे में कन्याओं को अच्छे भविष्य के लिए मन से पूजा करनी चाहिए | इस दिन की गई पूजा जिंदगी भर के रुके रास्ते खोल देती है |
माता को शहद (मधु) का भोग लगाएं |इससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे |
उक्त बातें चकिया प्रखण्ड के रुदलपकड़ी डुमरी में महर्षि गौतम वैदिक गुरुकुलम् चम्पारण काशी के आचार्य अभिषेक कुमार दूबे ने बताया

Related posts

बिहार में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 565 नए मरीज मिले

swarajtv24

प्रवासियों के बारे में प्रशासन को करें सूचित : एसडीओ

swarajtv24

शिवहर :: वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह, पति की लंबी उम्र की कामना के लिए लीं वृक्ष के फेरे

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी