Swaraj TV 24
Siwanदुर्घटना

सिवान::दादी के क्रिया क्रम में गए 5 पोते की नदी में डूबने से मौत, सभी के शव बरामद

स्वराज न्यूज/ सिवान। जिले से बड़ी खबर है। नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। दादी के क्रियाकर्म में घण्ट बांधने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए।घटना आंसाव थाना इलाके के कान्धपाकड़ झरही नदी की है। घटना के बाद से ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां परिवार के एक सदस्य की पहले से हुई मौत के बाद घण्ट बांधने गए युवक जब नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। जो लोग बचाने गए वो भी डूब गए। इस हादसे में 5 लोगों की डूबकर मौत हो गई। बता दें की यह घटना आंसाव थाना इलाके के कांधपाकड़ निवासी अशरफी साह के घर की है।आंसाव के कांधपाकड गांव के रहने वाले अशरफी साह के यहां किसी की मौत हुई थी। जहां नदी में नहाने के दौरान दो लोगों का पैर फिसला, उन्ही को बचाने के क्रम में तीन लोग नदी में घुसे तभी उनका भी पैर फिसल गया। जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक रितेश बस का मालिक रितेश गुप्ता समेत कुल 5 की मौत हुई है। सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं एवं मृतक के सभी रिश्ते में पोते थे।

Related posts

सीतामढ़ी में शराब के साथ गिरफ्तार शख्स की पुलिस कस्टडी में मौत, एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड

swarajtv24

मोतिहारी :: जिले में अलग अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार की हुई मौत

swarajtv24

बगहा :: वाल्मीकीनगर में पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की हुई मौत, चार घायल

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी