Swaraj TV 24
देशधर्म

धर्म :: महागौरी पूजन से संतान संबंधी समस्याओं से मिलता है छुटकारा : आचार्य अभिषेक

स्वराज विशेष। आश्विन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, बुधवार, 3 अक्टूबर 2022 को महागौरी माता पूजन।
मन्त्र:- ॐ श्वेतहस्तिसमारूढ़ा श्वेतम्बरधरा शुचि: |
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा ||
नारियल का भोग लगाएं | इससे संतान संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है |
सभी 12 राशियों के लिए शुभ, विशेषकर वृष , मिथुन , वृश्चिक , मीन राशि के लिए शुभ है |
आज का शुभ रंग :- सफेद
मां महागौरी का गौर वर्ण है | शरीर उज्ज्वल है | मोती और श्वेत कुंदन के आभूषण धारण किए रहती हैं |
आज के दिन साधक को सफेद एवं लाल पीला वस्त्र धारण कर के पूजन में बैठे |
आज के दिन का महत्व:- मां महागौरी के ध्यान से, पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं | दुख दारिद्र और संताप से भी मुक्ति मिलती है | मां का स्वरुप निर्मल है जिससे भक्तों का मन भी निर्मल हो जाता है | इन के पूजन से कुंवारी कन्याओं को श्रेष्ट वर और घर प्राप्त होता है | सुहागिन स्त्रियों को संतान की प्राप्ति होती है |
ये बातें महर्षि गौतम ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केन्द्र के आचार्य अभिषेक कुमार दूबे ने रुदलपकड़ी डुमरी में पूजा का दौरान बताया।

Related posts

स्कन्दमाता देती है संतान सुख :- आचार्य अभिषेक कुमार दूबे

swarajtv24

शिवहर::सावन के अंतिम सोमवारी को बाबा भुनेश्वर नाथ धाम में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

swarajtv24

हैदराबाद में एयरक्राफ्ट क्रैश, ट्रेनी पायलट की मौत

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी