Swaraj TV 24
बिहार

“मछली पालक भ्रमण दर्शन” कार्यक्रम प्रारंभ, भ्रमण दर्शन बस को हरी झंडी दिखा, किया विदा

चंपारण की ख़बर:-


बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चंपारण जिला में मत्स्य पालक व किसानों की आमदनी उत्कृष्ट हो इसके लिए विभाग सदैव तत्पर है। उपर्युक्त विचार गणेश राम जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने 30 सदस्यीय ‘पशु पालक भ्रमण दर्शन’ कार्यक्रम अंतर्गत हरी झंड़ी दिखा व बस को रवाना करने के दौरान उपस्थित मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। श्री राम ने कहा कि जिला मछली पालन के लिए बहुत संभावनाएं है। जिसके लिए यहां के किसानों को बेहतर दर्शन कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसमें मछली पालन के क्षेत्र में मछली बीज उत्पादन, समेकित मछली उत्पादन, बायोफ्लॉक विधि पालन पर, इस दर्शन यात्रा के दौरान विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा। जिससे प्रेरित होकर मछली पालन का बेहतर उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सके, जिससे जिला के किसानों की आमदनी बढ़ सके। इस अवसर पर सीता राम कुमार मत्स्य प्रसार पदाधिकारी,भरत पटेल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, जया भारती मत्स्य विकास पदाधिकारी, अरुण कुमार यादव मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, हरेंद्र प्रसाद कनीय अभियंता एवं कार्यपालक सहायक संजीव कुमार आईटी सहायक उपस्थित रहे।

Related posts

दुर्गा पूजा मनाये, डीजे एवं जुलूस पर प्रतिबंध: डीएम

swarajtv24

बेतिया :: अत्यधिक वर्षा तथा वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतें :- डीएम

swarajtv24

घर में दिया गिरकर आग लगने से दो लाख की संपत्ति जलकर राख

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी