Swaraj TV 24
शिवहर

शिवहर में अपराधियों की गोली से जख्मी पूर्व पंसस की इलाज के दौरान पटना में मौत

– नवीन झा की मौत की खबर मिलते ही लोगों की उमड़ी भीड़

स्वराज न्यूज/ शिवहर। अपराधियों की गोली से जख्मी पिपराही थाने के अंबा ओझा टोली निवासी पूर्व पंसस नवीन कुमार झा (55) की पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। पटना से नवीन कुमार झा की मौत की खबर मिलते ही इलाके में मातम छा गया। वहीं नवीन के अंबा ओझा टोली स्थित आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जदयू नेता राणा रणधीर सिंह चौहान समेत इलाके के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता नवीन कुमार झा के आवास पर पहुंचे हैं। रात तक लोगों का पहुंचना जारी है। वहीं इलाके के लोग आक्रोशित दिख रहे है। बता दें कि गुरुवार की शाम अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अपराधियों नें नवीन झा को उनके घर के पास गोली मार दी थी। जिससे वह जख्मी हो गए थे। परिजनों द्वारा इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें सीतामढ़ी स्थित नंदीपत मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें शुक्रवार को पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अंबा ओझा टोली निवासी नवीन झा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के पौत्र थे। नवीन झा वर्ष 2006 व 2011 में पंसस रह चुके है। नवीन झा के पिता परमहंस झा किसान थे। छोटा भाई नयन झा भी किसानी करते है। परिवार में पत्नी दो पुत्र व एक पुत्री है। नवीन झा की इलाके की राजनीति में अच्छी पैठ थी। वह पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के भी करीबी थे। उधर,नवीन झा की मौत की खबर के बाद उनके आवास पर पहुंचे लोगों में जबदरस्त आक्रोश दिख रहा है। बताते चलें कि, गुरुवार की शाम नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। वहीं कई पुलिसकर्मियों की पिटाई थी। जबकि, शुक्रवार की सुबह सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार की शाम मौत की खबर के बाद लोगों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया है।

Related posts

शिवहर :: डीएम ने वृद्ध जनों को शौल ओढ़ाकर दिया सम्मान

swarajtv24

नए साल में आधा दर्जन से अधिक सड़कों का विधायक करेंगे शिलान्यास

swarajtv24

शिवहर :: दीपावली एवं छठ पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई बैठक

swarajtv24

Leave a Comment