Swaraj TV 24
पंचायत चुनाव

सागर से रेखा देवी बनीं उपमुखिया व दीपक कुमार शर्मा बने उपसरपंच

स्वराज न्यूज/चकिया/मोतिहारी। स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित ट्रायसम भवन में चल रहे नव निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के शपथग्रहण के तीसरे दिन मंगलवार को चार पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच व पंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अब्दुल क्यूम ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों से परिचय का आदान प्रदान किया। उसके बाद पद एवं गोपनीयता के बाद शराब का सेवन नहीं करने व अन्य किसी को नहीं करने देने की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में सागर पंचायत की मुखिया ममता सिंह व सरपंच रागिनी देवी, बैशाहा पंचायत की मुखिया रिमझिम देवी व सरपंच चुना देवी,चकबरा पंचायत की मुखिया सारदा देवी व सरपंच रुब्बी कुवर तथा कुवरपुर पंचायत के मुखिया शशिभूषण सिंह व सरपंच ध्रुवनारायण सिंह समेत सभी चार पंचायतों के वार्ड सदस्य व पंच ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया तथा उप सरपंच के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू किया गया।जिसमें सागर पंचायत से उप मुखिया के रूप में रेखा देवी निर्विरोध व उप सरपंच पद पर दीपक कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। वहीं बैशाहा पंचायत के लिए उप मुखिया के रूप में दिलीप कुमार निर्विरोध व उप सरपंच के रूप में जयराम प्रसाद सिंह, चकबरा पंचायत से उप मुखिया पद के लिए सिमा देवी व उप सरपंच के रूप में किरण पांडे तथा कुवरपुर पंचायत से उप मुखिया के रूप में रम्भा देवी निर्विरोध व उप सरपंच के रूप में चिन्ता देवी निर्विरोध निर्वाचित की गई। निर्वाचन के बाद सभी उपमुखिया व उपसरपंच को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शपथग्रहण व उप मुखिया तथा उप सरपंच चुनाव को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अधिकारी तैनात किए गए थे। शपथग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर बीएओ राजदेव रंजन,बीईओ कपिलदेव राम बीपीआरओ आरके माझी व राजकिशोर कुमार,मो जफीर सुब्हानी,मो मुर्तजा व अन्य मौजूद थे।

Related posts

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठवें चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

swarajtv24

शिवहर प्रखंड के सरपंच के अध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार

swarajtv24

मोतिहारी जेल में बंद शराब तस्कर चुनाव जीता

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी