Swaraj TV 24
पंचायत चुनाव

पश्चिम चंपारण जिला परिषद निर्भय कुमार महतो अध्यक्ष व रेणु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा: पश्चिम चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष का अप्रत्याशित चुनाव परिणाम सामने आया। चम्पारण की राजनीति के धुरंधर भी गच्चा खा गए। जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सामने आते ही कड़ाके की ठंढ़ी के बावजूद भी राजनीतिक गर्मी का एहसास हुआ। राजनीतिक उठा-पटक में पूर्व जिलाध्यक्ष अमर यादव का सिक्का चला और जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनावी परिणाम अप्रत्याशित हुआ,जबकि उनकी पत्नी रेणु देवी सर्वाधिक मत से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई। निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष ई. शैलेन्द्र गढ़वाल मात्र 5 मत से कुर्सी से दूर हो गए, जबकि उन 5 मत की बदौलत निर्भय कुमार महतो जिला परिषद पश्चिम चंपारण के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष पद पर ई. शैलेन्द्र गढ़वाल और निर्भय कुमार महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिसमें निवर्तमान जिप अध्यक्ष को 18 मत प्राप्त हुए जबकि निर्भय कुमार महतो को 23 मत मिले, इस प्रकार निर्भय कुमार महतो अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर निवर्तमान उपाध्यक्ष रेणु देवी जो पूर्व अध्यक्ष अमर यादव पत्नी है निर्वाचित घोषित हुई हैं, उन्हें जिला के जिप सदस्यों में 30 का समर्थन मिला है।

Related posts

मोतिहारी में कड़ी सुरक्षा के बीच एक साथ तीन प्रखंडों की 41 पंचायतों में मतदान शुरू

swarajtv24

शिवहर में प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार थमा

swarajtv24

हरसिद्धि प्रखंड के 2550 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी