Swaraj TV 24
जुर्मट्रेंडिंग

भागलपुर में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर मछुआरे को मारी गोली

बरारी थानाक्षेत्र के नीलकोठी घाट पर सोमवार की दोपहर को मारी गोली

स्वराज न्यूज/भागलपुर। जिले के बरारी थानाक्षेत्र के नीलकोठी घाट पर सोमवार की दोपहर मछुआरा राजेश कुमार बिंद को बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी को खून से लथपथ हाल में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली बाएं हाथ में लगी है। जख्मी राजेश और उसके पिता झकसु बिंद ने बताया कि राघोपुर बिंदटोली से बरारी नीलकोठी घाट में आकर बस गए। यहां गंगा में मछली मारने और खेती कर जीवन यापन करते हैं। छोटी नाव से मछली मारने का काम करते है। एक माह पूर्व बरारी के कुख्यात कारू यादव ने रंगदारी मांगी थी। सब मछुआरों जिनके पास डेंगी है उनसे रंगदारी के रूप में 15-15 हजार रुपये महीना रंगदारी देने को कहा था। हम गरीब लोग कहां से रंगदारी देते। कारू यादव चंद दिनों पूर्व गिरफ्तार हुए था। जेल से छूट भी गया। जख्मी राजेश ने बरारी थानाध्यक्ष अमित कुमार को जानकारी दी है कि कारू अपने अन्य चार साथियों के साथ नीलकोठी घाट आया। आते ही बोला कि रंगदारी का रुपया दिए नहीं। वह बोला कि पैसा नहीं है कहां से देंगे। इसपर कारू ने कंधे से मस्केट उतार कर दो गोलियां हवा में दागी और तीसरी गोली लोड कर उसे निशाना बना दिया। गोली पेट को निशाना बना कर मारी जो उसके बाएं हथेली को छेदती हुई पार कर गई। बरारी पुलिस घटना की जानकारी पर पहुंची और उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की जानकारी बाद बरारी पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

Related posts

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक को लूटा, 9 लाख लेकर फरार

swarajtv24

मुजफ्फरपुर के निजी विद्यालय के संचालक की ससुराल में पीट पीटकर हत्या

swarajtv24

बक्सर में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, पैसा लूटी

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी