Swaraj TV 24
Samastipur news

समस्तीपुर के बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक होने से एक की मौत, सात की स्थिति गंभीर

 

– घटना के विरोध में लोगों ने ताजपुर-पूसा पथ को जाम कर दिया।
स्वराज न्यूज/समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में शनिवार की रात अमनोनिया गैस लीक होने की घटना के दूसरे दिन रविवार को भी गैस लीक होने लगी। सुबह में हुए इस गैस लीकेज के बाद से लोगों में फिर अफरातफरी मच गई। इधर, इस गैस लीक से प्रभावित सेवानिवृत शिक्षक 72 वर्षीय जवाहर लाल साह की मौत भी हो गई। वहीं रहीमाबाद निवासी ललिता देवी (55वर्ष), संतोष साह (38 वर्ष), गोलू कुमार (11वर्ष), अंकुश राज (09वर्ष) व गूंजा देवी (30वर्ष) का ताजपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सिमरन व स्नेहा का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। मृतक जवाहर लाल साह के परिजन विनय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात से ही इन्हें दम फूलने लगा था। सुबह में स्थिति गंभीर हो गई तो चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां से इन्हें रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह दुबारा हुए गैस लीक के बाद से लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना से आजिज लोगों ने ताजपुर-पूसा पथ को रहीमाबाद के निकट जाम कर दिया। स्थानीय लोग उक्त फैक्ट्री को वहां से हटाने की मांग कर रहे थे। उक्त फैक्ट्री रहीमाबाद निवासी मो. अन्ना एवं मो. विक्की का है। तीन चार महीने पहले ही उक्त फैक्ट्री को चालू किया है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 300 सिल्ली बर्फ बनाने की है। बताया जाता है कि फैक्ट्री में लगभग 3 से 4 टन अमोनिया गैस रहता है। गैस लीक होने पर शनिवार की रात लोगो के आखों में जलन होने लगी। गंध के कारण उल्टी भी होने लगी। कुछ लोग बेहोश भी हो गए। बाद में स्वजनों ने सभी को ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर रविवार को बीडीओ मनोज कुमार ने उक्त फैक्ट्री की जांच की। बीडीओ ने कहा कि जांच की गई है। फिलहाल गैस लीक नहीं हो रही है। बताया कि लीकेज रात में ही बंद हो गया था। सुबह में अगर लीकेज हुआ तो इसकी जानकारी नहीं है। ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अमोनिया गैस बेहद खतरनाक होती है। इसका रिसाव इंसान की जान तक ले सकता है। बीती रात गैस लीकेज के कारण आस पास के बहुत सारे वृक्ष, पौधे आदि झुलस गए। केला का घउद, लीची का पेड़, सब्जी का पौधा आदि सब झुलस गए। एक घर में अंकुरण के लिए रखा गया चना भी काला हो गया।

Related posts

समस्तीपुर :: बिहार में गरीबों पर बढ़ते जुल्म को रोकने में सरकार विफल :- माले

swarajtv24

शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ,संपूर्ण दिन होगा कलश स्थापन

swarajtv24

समस्तीपुर :: कर्ज में डूबे एक ही परिवार के पांच लोगों ने फंदे पर लटक कर दी जान

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी