Swaraj TV 24
Samastipur news

समस्तीपुर :: कर्ज में डूबे एक ही परिवार के पांच लोगों ने फंदे पर लटक कर दी जान

स्वराज न्यूज/समस्तीपुर। इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी के फंदे लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना का कारण अत्यधिक कर्ज लेना बताया जा रहा है।दिल को दहलाने वाली यह मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ गांव की शनिवार की देर रात्रि की है। सुबह होने पर जब पड़ोसियों को इसका पता चला तो ग्रामीण अवाक रह गए। परिवार में अब केवल दो ब्याहता बेटी ही बची है। बताया जाता है कि मऊ गांव के निवासी मनोज झा ऑटो चलाकर और खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के क्रम में उन्होंने कई समूहों से ऋण भी लिया था। समय-सीमा के अंदर इसकी अदायगी करने में वे सक्षम नहीं हो पा रहे थे। इस कारण बार-बार उन्हें प्रताड़ना भी झेलना पड़ रहा था। इसी कारण उन्होंने सपरिवार घर में बारी-बारी से फांसी का फंदा बना उसपर लटककर जान दे दी। मृतकों में वार्ड 11 निवासी रविकांत झा के पुत्र मनोज झा (45), मनोज झा की मां सीता देवी (65), मनोज झा के पुत्र सत्यम कुमार (10), शिवम कुमार (07) एवं मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी है। एफएसल टीम को यहां बुलाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। एफएसल टीम को बुलाया गया है। इसके पूर्व मनोज झा के पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुकता नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी। अभी उनके पुत्र ने भी अपनी बहन की शादी मंदिर में की थी। घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related posts

समस्तीपुर के बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक होने से एक की मौत, सात की स्थिति गंभीर

swarajtv24

नरहा डीएवी के छात्रों ने क्लस्टर थ्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

swarajtv24

समस्तीपुर :: पूसा विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ बचाव में पुलिस ने की फायरिंग

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी