Swaraj TV 24
खेल

मोतिहारी :: राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण विजेता और भागलपुर बना उपविजेता

– बिहार के आठ जिलों की टीमों के 60 तलवारबाजों ने लिया हिस्सा

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिला प्रशासन एवं बिहार तलवारबाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मोतिहारी के खेल भवन में आयोजित पन्द्रहवीं सब-जूनियर, ग्यारहवीं कैडेट एवं 24 वीं जूनियर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। जिसमें पूर्वी चंपारण की टीम विजेता तो भागलपुर टीम उप विजेता बनी। इस राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर- 20 आयुवर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें बिहार के 60 तलवारबाज शामिल हैं। जिसमें पूर्वी चम्पारण, पटना, भागलपुर, मुंगेर, सारण, वैशाली, लखीसराय और जहानाबाद जिले के खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, मोहिबुल हक, रंजीत कुमार आदि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को का उत्साहवर्धन पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रजा, सचिव अशफाक अहमद और संयुक्त सचिव अप्पु कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। प्रतियोगिता निदेशक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले तलवारबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रंजन, परशुराम सिंह, सज्जन कुमार यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। खेल के परिणाम में पूर्वी चम्पारण 71 अंक के साथ विजेता जबकि भागलपुर 42 अंकों के साथ उपविजेता बना।
अंडर-14 आयुवर्ग के बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण विजेता और पटना उपविजेता रहा वहीं बालिका वर्ग में भागलपुर विजेता और पूर्वी चंपारण उपविजेता रही। अंडर-17 आयुवर्ग में बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण विजेता और पटना उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भागलपुर विजेता और पूर्वी चंपारण उपविजेता रहे। अंडर-20 आयुवर्ग में बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण विजेता और पटना उपविजेता रहे वहीं बालिका वर्ग में भागलपुर विजेता और पटना उपविजेता रहे।

पदक विजेताओं में ये हैं शामिल ::

अंडर-14 आयुवर्ग में ईपी इवेंट में अमूल पराशर (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, आदर्श पंकज (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक, म. अब्दुल (पटना) और आयुष कुमार (वैशाली) को कांस्य पदक; फॉयल इवेंट में आदित्य रंजन (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण पदक, कुणाल सिंह आर्या (जहानाबाद) को रजत पदक एवं नव्य राज (पटना) और आशीष राज (जहानाबाद) को कांस्य पदक मिला। सेबर इवेंट में तीर्थ शरण (पटना) को स्वर्ण पदक, दिनकर कुमार (लखीसराय) को रजत पदक और रवि कुमार (पूर्वी चंपारण) एवं हैयान अंसारी(पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में केशर राज को सवर्ण पदक (पूर्वी चम्पारण), आर्शी आनंद (भागलपुर) को रजत पदक, ज्योति कुमार (पूर्वी चम्पारण) और अन्वेशा मिश्रा (भागलपुर) को कांस्य पदक प्राप्त हुए; ईपी इवेंट में एंजेला (भागलपुर) को स्वर्ण, माही साहा (वैशाली) को रजत पदक और साक्षी कुमारी (पूर्वी चम्पारण) एवं आकृति कुमारी (पूर्वी चम्पारण) को कांस्य पदक; सेबर इवेंट में माही चौधरी (पटना) को स्वर्ण, मानवी सिंह (पटना) को रजत पदक, हर्षिता (पूर्वी चम्पारण) एवं आइशा शर्मा (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर-17 आयुवर्ग में ईपी इवेंट में रवि कुमार यादव(पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, अमूल पराशर (पूर्वी चम्पारण)को रजत पदक और अर्जुन कुमार (लखीसराय) और पीयूष राज (वैशाली) को कांस्य पदक मिला। फॉयल इवेंट में आदित्य रंजन (पूर्वी चंपारण) को स्वर्ण पदक, शिवम कुमार (पूर्वी चंपारण) को रजत पदक और अमित कुमार (जहानाबाद) एवं निर्मल कुमार (सारण) को कांस्य पदक; सेबर इवेंट में गौरव कुमार को स्वर्ण पदक, अनमोल कुमार वर्मा को रजत पदक और राहुल कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में ईपी इवेंट में अंशिका कुमारी (पूर्वी चंपारण) को स्वर्ण, परिधि (भागलपुर) को रजत और जानवी केडिया (भागलपुर) को कांस्य पदक मिला। फॉयल इवेंट में केशर राज (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, अनवेषा मिश्रा (भागलपुर) को रजत, सलोनी कुमारी (भागलपुर) औरत अनुप्रिया भागलपुर को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
अंडर-20 आयुवर्ग में ईपी इवेंट में पूर्वी चंपारण के सन्नी प्रकाश को स्वर्ण, आदित्य नारायण को रजत पदक, उत्कर्ष कुमार और सादिक अली (पटना) को कांस्य पदक मिला। फॉयल इवेंट में आकाश कुमार (सारण) को स्वर्ण पदक, शिवम कुमार (पूर्वी चम्पारण) को रजत और निर्मल कुमार (सारण) को कांस्य पदक प्राप्त हुए। सेबर इवेंट में राजेश कुमार (पटना) को स्वर्ण पदक, प्रिंस राज (वैशाली) को रजत पदक, गौरव कुमार (पूर्वी चम्पारण) और अभिषेक आनंद (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में ईपी इवेंट में अंशिका कुमारी (पूर्वी चंपारण) को सवर्ण पदक परिधि (भागलपुर) को रजत पदक और श्रीमई (पटना) एवं आइसा राज (पटना) को कांस्य पदक; और फॉयल इवेंट में काजल कुमारी (पटना) को स्वर्ण पदक, तानुप्रिया (भागलपुर) को रजत पदक, आरोही आनंद (भागलपुर) और जान्हवी (भागलपुर) को कांस्य पदक प्राप्त हुए; सेबर इवेंट में कृति मेहता (भागलपुर) को स्वर्ण और अन्वेशा मिश्रा, (भागलपुर) को रजत पदक प्राप्त हुए।

Related posts

नरहा डीएवी के छात्रों ने क्लस्टर थ्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

swarajtv24

शिवहर :: सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट जिला स्तरीय प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

swarajtv24

मोतिहारी :: टैलेंट हंट साइक्लिंग प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में उत्साह :- रणवीर

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी