तैयब हुसैन पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी थे। चार बार अध्यक्ष बनाए गए। पूर्व में वार्ड सदस्य रहे। मिलनसार तैयब हुसैन भुआली डीह मदरसा में मौलवी भी थे तथा सिधौलिया बाजार पर कपड़ा सिलाई की दुकान चलाकर परिवार की परवरिश करते थे।
जदयू में शोक
आसमयिक निधन की सूचना पर पार्टी नेताओं ने शोक सभा कर उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा गहरा शोक व्यक्त किया। मौके पर प्रदेश सचिव कविंद्र कुशवाहा, किशोरी ठाकुर, सत्य नारायण प्रसाद कुशवाहा, जीतेन्द्र यादव, नवल किशोर प्रसाद श्री कृष्णा यादव रामनिवास तिवारी बबीता देवी नर्मदेश्वर सिंह राजकिशोर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार यादव, सरपंच ब्रह्मदेव राय आदि मौजूद थे।