Swaraj TV 24
ट्रेंडिंग

डेढ़ साल के कोरानाकाल में राहत: पहली बार स्मीमेर में एक भी पाॅजिटिव मरीज नहीं, सिविल अस्पताल में भी 3 ही पाॅजिटिव भर्ती, सिर्फ एक ऑक्सीजन पर

Hindi NewsLocalGujaratFor The First Time There Is Not A Single Positive Patient In The Smear, Only 3 Positive Admitted In The Civil Hospital, Only One On Oxygen

सूरत11 घंटे पहले

कॉपी लिंक

शहर में कोरोना के मामले काफी दिन से 1 अंक पर देखे जा रहे हैं। शहर में कोरोना के केवल 5 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना शुरू होने के बाद पहली बार मनपा संचालित स्मीमेर अस्पताल में गुरुवार को एक भी मरीज भर्ती नहीं था। स्मीमेर के 941 बेड वाले कोरोना अस्पताल में इस समय एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं है। हालांकि चार संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि ये पॉजिटिव हैं या निगेटिव।

स्मीमेर के डॉक्टर वेदांग ने बताया कि अस्पताल में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं भर्ती था। चार संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 16 मार्च 2020 को सूरत में पहला करोना का केस आया था एक 21 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव हुई थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद केस बढ़ने लगे थे।

जून-जुलाई व अगस्त 2020 में कोरोना का पीक आया और सैकड़ों माैतें हुईं। गुरुवार को 1518 बेड वाले कोविड डेडिकेटेड सिविल अस्पताल में कोरोना के केवल 3 पाॅजिटिव मरीज थे। हालांकि अस्पताल में कुल 9 मरीज भर्ती हैं, लेकिन अन्य संदिग्ध हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किसे कोरोना है। अगर कोरोना नहीं होगा तो सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। सिविल अस्पताल में भर्ती तीनों कोरोना मरीजों में से एक बाईपेप पर और एक ऑक्सीजन पर है।

गुरुवार को 5 नए मरीज आए, अब 53 एक्टिव केस रह गएगुरुवार को शहर में कोरोना के तीन और ग्रामीण में दो यानी कुल 5 नए मरीज आए। अब तक 143562 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर ग्रामीण और शहर में 2-2 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक 143395 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 1 महीने से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक 2114 लोगों की जान जा चुकी है। इस समय 53 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक दर्जन मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हैं, बाकी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जिस पुलिस के कंधे पर शराबबंदी की जिम्मेवारी, वही निकला शराब तस्कर

swarajtv24

मोतिहारी की खबर :: मेहसी में संपति विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

swarajtv24

शिवहर प्रखंड कृषि कार्यालय में निशुल्क बीज का किया जा रहा है वितरण

swarajtv24

Leave a Comment

मोतिहारी